असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर चलाया जा रहा वाहन जांच अभियान
Updated at : 09 May 2025 8:17 PM (IST)
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर पुलिस सक्रिय
विज्ञापन
-23- प्रतिनिधि, अररिया
भारत-पाकिस्तान के बीच भीषण तनाव को देखते हुए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस प्रशासन के निर्देश पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिससे जिले में शांति व्यवस्था बहाल रहे व पुलिस की असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनी रहे. इसको लेकर एसपी अंजनी कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है. एसपी के निर्देश पर अररिया सदर व फारबिसगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में सभी थाना के थानाध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों के संवेदनशील एरिया, सीमावर्ती क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चला रहे हैं. ट्रक, बस सहित बाइक की डिक्की से लेकर कार की डिक्की तक जांच की जा रही है. एसपी ने बताया है कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. जिसमें घंटों पुलिस टीम ने जांच अभियान चलाया है. मालूम हो कि पहलगाम हमला के बाद पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की गयी है. ऑपरेशन सिंदूर लांच करने के बाद से भारत व पड़ोसी देश पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. इसी को लेकर पुलिस के साथ-साथ इंटिलिजेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है. सुरक्षा के तमाम इंतजामों के साथ लगातार वाहन चेकिंग की जा रही है.———
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान
भरगामा. प्रखंड क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, अवैध पदार्थ की तस्करी पर नकेल कसने के उद्देश्य से भरगामा थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इसी क्रम में भरगामा थाना की एसआइ रूपा कुमारी के नेतृत्व में भरगामा–बनमनखी सड़क मार्ग के डकैता बाड़ी, भटगामा चौक व खजूरी मोड़ जैसे संवेदनशील इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया. जांच के क्रम में पुलिस ने ट्रिपल लोडिंग, संदेहास्पद वाहन चालकों से गहन पूछताछ की. अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एसआई सिफैत यादव, एसआइ रौशन कुमार व एसआइ राजनारायण यादव ने प्रखंड के विभिन्न हिस्सों व मुख्य मार्गों, साथ ही बैंकों के आस-पास भी वाहन चेकिंग अभियान का संचालन किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




