ARARIA : चार ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीगंज ध्रुव चौक के समीप कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देवीगंज ध्रुव चौक के समीप कार्रवाई करते हुए 4 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को बाइक सहित गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान देवीगंज निवासी अभिषेक कुमार एवं धीरेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को स्मैक रखकर बेचने की सूचना मिली थी. इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों युवकों को 4 ग्राम स्मैक तथा बाइक के साथ गिरफ्तार कर थाना ले आई. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूखे नशे पर अंकुश लगाने को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने बताया कि 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










