दो शिक्षिकाओं को दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
दो शिक्षिकाओं को दी गयी विदाई

शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों का जताया अभार

विज्ञापन

जोकीहाट. प्रखंड के मध्य विद्यालय जहानपुर की दो शिक्षिका राखी कुमारी व संगीता कुमारी के स्थानांतरण को लेकर सोमवार को विद्यालय में विदाई दी गयी. शिक्षकों ने दोनों ही शिक्षिकाओं को कर्तव्यनिष्ठ व योग्य शिक्षकों के सभी गुणों से संपन्न बताया. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मरगूब आलम, कुमरनाथ ठाकुर, माहिर आलम, बालकृष्ण ठाकुर भी उपस्थित थे. दोनों ही शिक्षिकाओं ने कहा कि मध्य विद्यालय जहानपुर को कभी भूल नहीं पाउंगी. इस विद्यालय के छात्र छात्राओं व ग्रामीणों ने जो आदर दिया वह अविस्मरणीय रहेगा. मौके पर प्रधानाध्यापक नजीर हयात, काशीनाथ अकेला, मंसूर आलम, उषा कुमारी, नीतू कुमारी, हरिवंश मंडल, निशा कुमारी, मनोज कुमार सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शाल व फूल माला पहनाकर सम्मानित किया. इस मौके पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.2

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन