136 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
136 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

नरपतगंज. फुलकाहा बॉर्डर पर एसएसबी एवं पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शुक्रवार की रात्रि 136 ग्राम स्मैक, नेपाली व इंडियन करेंसी के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर एसएसबी कैंप लाया गया. वहीं आवश्यक पूछताछ के बाद फुलकाहा पुलिस को दोनों तस्कर को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार तस्कर में मानिकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी मोनू कुमार पिता पवन यादव व पवन यादव पिता लादीलाल यादव बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार सीमा पर संदिग्ध दोनों युवकों को देखकर पुलिस व एसएसबी ने दोनों को खदेड़कर पकड़ा लिया. तलाशी लेने पर 136 ग्राम स्मैक सहित नेपाली 64,025 व भारतीय 80,750 रुपये बरामद हुआ. जिसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन