आग से तीन घर जले, एक लाख की क्षति

सीओ को दी अगलगी की जानकारी
-8- प्रतिनिधि, कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत शंकरपुर के सिझुआ वार्ड संख्या 12 में रविवार की देर रात आग लगने से तीन घर जल गये. हल्ला सुनकर ग्रामीण जमा हो गये. ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. अगलगी पीड़िता ललिता देवी पति स्व सच्चिदानंद शुक्ल ने बताया कि अगलगी में घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित लगभग एक लाख की क्षति का अनुमान है. पीड़िता ने बताया कि अगलगी की जानकारी सीओ को दे दी गयी है. सीओ आलोक कुमार ने बताया कि अगलगी की सूचना पर संबंधित राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट मिलते ही पीड़ित परिजनों को सरकारी मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










