चिराग को सुनने हजारों लोग जायेंगे पूर्णिया

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित होगा नव संकल्प महासभा

विज्ञापन

अररिया. 21 सितंबर को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में आयोजित नव संकल्प महासभा में अररिया से करीब पांच हजार से अधिक लोजपा (आर) के कार्यकर्ता व अन्य लोग भाग लेंगे. इसको लेकर अररिया सर्किट हाउस में लोजपा (आर) के जिलाध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें मुख्य अतिथि तौर पर बिहार प्रसार-प्रचार प्रभारी सह जिला प्रभारी अभय सिंह मौजूद थे. जिसमें नव-संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर लोजपा (आर) के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से बात की. जिलाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि 21 सितंबर रविवार को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में नव-संकल्प महासभा का आयोजन होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शामिल होंगे. इस मौक पर एससी-एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष महेश्वर पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष मनीष कुमार, सूर्य भारती, कोषाध्यक्ष प्रतिक राय, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, जिला प्रधान महासचिव अमित आनंद, राजा पासवान, अमित पासवान, प्रणय गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन