नोएडा से मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Published at :23 Feb 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
नोएडा से मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परिजनों में मचा कोहराम, पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन

-3- प्रतिनिधि, ताराबाड़ी एंबुलेंस से मृतक सिकंदर अंसारी का शव रविवार दोपहर 11 बजे उत्तर प्रदेश के गोतम बुद्ध नगर के नोएडा से अररिया प्रखंड के किस्मत खवासपुर पंचायत के मोमिन टोला पलासी पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. जहां गांव के सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मिलनसार सिकंदर का एक झलक पाने के लिए लोग बेताब थे. वहीं तीन दिनों से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. साथ ही गांव में चूल्हे भी नहीं जले थे. रविवार को झौआ पलासी कर्बला मैदान में दोपहर तीन बजे जनाजे की नमाज अदा की गयी. हनीफ अंसारी के पुत्र सिकंदर को स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. मालूम हो कि शुक्रवार दोपहर एक बजे सिकंदर अपने अन्य सहयोगी के साथ उत्तर प्रदेश के नोएडा सैक्टर 80 ककरालय गांव में बिजली खंभा पर चढ़कर तार जोड़ने के दौरान खंभा लेकर ही जमीन पर गिर गया था. नोएडा के सेक्टर 110 यथार्थ हॉस्पिटल पहुंचते ही चिकित्सकों ने सिकंदर को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना में बांसबाड़ी पंचायत के मोमिन टोला इस्लाम का पुत्र इस्तियाक नामक युवक का इलाज जारी है. सिकंदर की पत्नी रूबी खातून आने जाने वालों का मुंह देख दहाड़ मारकर रोने लगती है. वह कहती हैं कि अब मेरे छह छह बच्चाें की परवरिश कैसे होगी. मृतक सिकंदर के पिता हनीफ अंसारी, पत्नी रूबी खातून व सात भाई बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर पूर्व मुखिया मुमताज अंसारी, पूर्व मुखिया शोएब आलम, संवेदक जाबीर अंसारी, ठेकेदार कुददुश अंसारी, हाफिज सुल्तान अंसार सहित अन्य ने जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन