बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं ,जरूरत है उसे निखारने की : मो एकराम आलम

Published at :24 Feb 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं ,जरूरत है उसे निखारने की : मो एकराम आलम

बेहतर गीत व नृत्य करने वालों का किया प्ररस्कृत

विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 16वां स्थापना दिवस -2- प्रतिनिधि, अररिया बच्चों में प्रतिभा को कोई कमी नहीं होती है जरूरत है, उसे सही समय पर निखारने व संवारने की. प्रारंभिक काल से ही अगर बच्चों का सही से मार्गदर्शन किया जाये तो निश्चित रूप से हर बच्चा अपनी सफलता का परचम लहरा सकता है. ये बातें डिवाइन पब्लिक स्कूल सर सैयद कॉलोनी इस्लाम नगर वार्ड संख्या 27 अररिया में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के संस्थापक सह निदेशक मो एकराम आलम ने कही. इस मौके पर उन्होंने अतिथियों काे बुके देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि आज डिवाइन पब्लिक स्कूल अपना 16 वां स्थापना दिवस समारोह मना रहा है. मौके पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें बच्चों ने गीत, नृत्य, भाषण, वाद विवाद, ड्रामा, कव्वाली के अलावा विभिन्न प्रकार के खेलकूद का भी आयोजन हुआ. बेहतर प्रस्तुति करने वाले सभी बच्चों को अतिथि के द्वारा पुरस्कृत किया गया. जिन बच्चों ने बेहतर प्रस्तुति किया. उसमें आलिया परवीन, मायरा इमरोज़,बुशरा परवीन,अब्दुल बारी,मुनाजिर आलम,नादिर हुसैन,कामरान आलम, काविश,दिलनवाज,आदिल रेजा आदि बच्चे शामिल हैं. मौके पर स्कूल के शिक्षक शाहनवाज आलम, निशान सबाब,फरजाना जेबा,शाइस्ता मौजूद थे. निदेशक मो एकराम आलम ने बताया कि हमारे स्कूल में दीनी शिक्षा के साथ आधुनिक व कंप्यूटर की शिक्षा भी दी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन