मनुष्य के दुख का कारण है लोभ,मोह और क्रोध

ओम शांति केंद्र में समारोह का आयोजन
प्रतिनिधि, फारबिसगंज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय ओम शांति केंद्र में शिव रात्रि के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया. सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का आगाज़ किया गया तत्पश्चात केक काटा गया फिर शिव बाबा को भोग अर्पण कराने के बाद झंडोतोलन किया गया. इस अवसर पर निधि बहन, भाई आयुष और पांच वर्ष की छोटी प्यारी नेबू डालमिया ने शिव बाबा के संगीत पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया. साथ-साथ सभी उपस्थित भाईयों व बहनों ने भी संगीत पर सामूहिक नृत्य कर शिव बाबा की याद में झुमे नाचे गाये. इस मौके पर ओम शांति केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने शिव बाबा का संदेश देते हुए कहा कि मनुष्य के दुःख का कारण उसके अंदर समाया काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, आलस्य आदि विकार ही है. आइये सभी इस शिव अवतरण दिवस पर हम संकल्प करें कि हम अपने इन विकारों को शिव बाबा पर अर्पण कर जीवन में सुख व शांति की प्राप्ति करें. इस अवसर पर बीके रुकमा दीदी के अलावा बीके सीता दीदी, संतोषी दीदी, मनीषा दीदी, सिंधु दीदी, रंजू डालमिया, रेखा धनावत, फूल कुमारी दीदी, मृदुला दीदी, गंगा दीदी, शांति दीदी, बबीता दीदी, अरुणा दीदी, बीके मुकेश भाई, विकास भाई, राजू भगत, मदन मोहन कनौजिया, पप्पू डालमिया सहित बड़ी संख्या में बीके भाई बहन व बच्चों की उपस्थिति रहीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










