जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख से अधिक, जिसमें 10 लाख महिलाएं

Updated:
विज्ञापन

स्वीप अभियान को लेकर की जा रही विस्तृत तैयारी

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों से विभिन्न दल के प्रतिनिधियों को कराया अवगत -17- प्रतिनिधि, अररिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में सभी प्रतिनिधियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर से की जा रही जरूरी तैयारियों से अवगत कराया. इस क्रम में उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से प्राप्त दिशा निर्देशों से राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से अवगत कराया. जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2025 के आधार पर तैयार पूरक निर्वाचन सूची विभागीय पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है. इसके मुताबिक जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 20 लाख 70 हजार 739 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 73 हजार 753 व महिला मतदाताओं की संख्या 09 लाख 96 हजार 890 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या 96 है. बताया गया कि वर्तमान में जिले में कुल अधिसूचित मतदान केंद्रों की संख्या 2028 है. जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के लिये 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर मतदान केंद्रों के गठन व मतदान केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी संभावित है. इसके आधार जिले को ईवीएम आवंटित किया गया है. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी चुनाव को देखते हुए निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी व राजनीतिक दल के बीएलए-1 को भी आइआइडीइएम दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत में सुधार व आगामी विधानसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर से जरूरी तैयारियां की जा रही है. ताकि जिले के मतदान प्रतिशत में इजाफा संभव हो सके. स्वीप अभियान को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है. ताकि मतदान प्रतिशत ने सुधार संभव हो. साथ ही डीएमसीएई का गठन कर पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन कर सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा जरूरी पहल की जा रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव की तैयारियों से संबंधित जानकारी नियमित अंतराल पर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर दिया जाता रहा है. साथ ही उनसे प्राप्त सुझाव व परामर्श पर अमल करते हुए जिले में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराने की कवायद की जा रही है. चुनाव में निर्वाचन शाखा के वरीय प्रभारी अजय कुमार ठाकुर, अपर समाहर्ता सह उपनिवेशन पदाधिकारी डॉ राम बाबू सहित संबंधित अन्य अधिकारी व विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन