पंस की बैठक में जनवितरण का छाया रहा मुद्दा

Published at :15 Feb 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
पंस की बैठक में जनवितरण का छाया रहा मुद्दा

बैठक का संचालन बीडीओ रणवीर कुमार ने किया

विज्ञापन

8- प्रतिनिधि, जोकीहाट पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख बीवी खुर्शीदा की अध्यक्षता में शनिवार को आइटीसी भवन में आयोजित की गयी. जिसमें आपूर्ति, मनरेगा, शिक्षा, नल जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दाखिल खारिज, परिमार्जन, धान खरीद आदि विषयों पर गहन चर्चा हुई. बैठक का संचालन बीडीओ रणवीर कुमार ने किया. एमओ मुक्ति कुमार लश्कर, आरओ दिलीप पासवान, स्वच्छता समन्वयक सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे. सीओ नजमुल हसन, बीइओ शिवनारायण सुमन, रेफरल प्रभारी डॉ राजाराम चौधरी व अन्य अनुपस्थित अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर समिति सदस्यों ने कार्रवाई की मांग की. सबसे अधिक गहमागहमी प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों द्वारा चार किलो अनाज देने को लेकर हुई. जनवितरण मामले में एमओ व केसर्रा पंचायत के मुखिया उमेश पासवान के बीच तीखी नोकझोक हुई. मुखिया उमेश पासवान ने केसर्रा के डीलरों की शिकायत करने पर एमओ पर लीपापोती का आरोप लगाया. वहीं समिति सदस्यों ने कहा कि पूरे प्रखंड के डीलरों द्वारा पांच किलो के बदले चार किलो अनाज लाभुकों को दिया जाता है जबकि रूपये पांच किलो का लिया जाता है. बुधवार को एमओ केसर्रा पंचायत के डीलरों की जांच कर दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की बात कही. आवास योजना में नाम जोडने वहीं सिमरिया पंचायत के समिति प्रतिनिधि फिरोज आलम ने कहा कि दो महीने में पंसस की बैठक होनी चाहिये लेकिन एक वर्ष में बैठक हो रही है. गैरकी के समिति सदस्य ने सवाल उठाया कि गैरकी मसुरिया पंचायत के पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य पंचायत के पश्चिम छोर में बनाने से पंचायत वासियों को लाभ नहीं होगा. इस पर अविलंब रोक लगाने की मांग की. सीओ नजमुल हसन के बैठक में उपस्थित नहीं होने से सदन की बैठक लंबे समय तक बाधित रही. पछियारी पिपरा के समिति ने कहा कि मनरेगा जेई को प्राक्कलन बनाने दिये लेकिन छह महीने बाद भी प्राक्कलन नहीं बनाने का आरोप लगाया. अनुपस्थित पदाधिकारियों के खिलाफ प्रस्ताव की बात प्रमुख द्वारा लिये जाने की बात पर समिति सदस्य शांत हुए. बैठक में प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम जोड़ने के बदले नजराना लिये जाने की बात भी समिति सदस्यों ने उठायी. पैक्सों में किसानों के बदले व्यवसायियों के धान खरीदने की बात भी समिति सदस्यों ने उठाये. समिति सदस्यों ने धान खरीद मामले की जांच की मांग की. मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रब्बानी, मुखिया अख्तर, रविंद्र मंडल, मुखिया कमरूज्जमा, समिति सदस्य अजयनंद ठाकुर, अयूब, रईस, मायानंद विश्वास, हुसैन आजाद लड्डू, महमूद, राही आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन