ड्रोन कैमरे से की जायेगी मेले की निगरानी

Published at :21 Feb 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से की जायेगी मेले की निगरानी

श्रद्धालुओं को नहीं होगी परेशानी

विज्ञापन

महा शिवरात्रि को लेकर सुंदरनाथ धाम में एसडीओ व एएसपी ने की बैठक -10-प्रतिनिधि,कुर्साकांटा ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में महा शिवरात्रि को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता ने की. बैठक में एसडीओ अनिकेत कुमार ने बताया कि सुंदरनाथ धाम शिव मंदिर पर्यटन स्थल में शामिल हो गया है. जिससे इस वर्ष महा शिवरात्रि पर अन्य वर्ष की तुलना में अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. महा शिवरात्रि पर शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसको लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. जिसमें मुख्य रूप से शिव गंगा के किनारे लगे बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल, पार्किंग, उत्तम रोशनी के साथ अन्य विषयों पर न्यास समिति के साथ विचार विमर्श किया गया है. वहीं शिव मंदिर के प्रवेश द्वार व निकासी द्वार का भी मुआयना किया गया है. जिसे लेकर न्यास समिति को आवश्यक निर्देश भी दिया गया है. वहीं एएसपी रामपुकार सिंह ने बताया कि महा शिवरात्रि पर शिव मंदिर के दोनों तरफ रजौला चौक के साथ सुंदरी टॉवर चौक के निकट बैरिकेडिंग लगाया जायेगा. जहां से श्रद्धालुओं को पैदल शिव मंदिर आना है. वहीं बैरिकेडिंग में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती रहेगी. एएसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर तैयार मापक के अनुरूप सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. गर्भ गृह की सुरक्षा को लेकर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. वहीं श्रद्धालुओं के लिए चलंत शौचालय के साथ शुद्ध पेयजल, पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है. एएसपी ने बैठक में मौजूद थानाध्यक्षों को भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिया गया है. एसएसपी श्री सिंह ने बताया कि मेला में जुटने वाली भीड़ पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ड्रॉन कैमरे से भी निगरानी की जायेगी. खासकर असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष निगाह रहेगी. मौके पर सीओ आलोक कुमार, बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, पीओ सतीश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष कुआड़ी रौशन कुमार सिंह, कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, सोनामनी गोदाम थाना के पुअनि अरविंद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजीत कुमार सिंह, भाजपा युवा नेता जोशी मंडल के साथ सुंदरी मठ न्यास समिति के कोषाध्यक्ष प्रणव गुप्ता, एचके सिंह, विजय केशरी, महंत सिंहेश्वर गिरी, रामदेव सरदार, रामप्रसाद शर्मा, भानु सिंह, छोटू साह, श्याम राम, मनोज भगत, रामानंद मंडल, संजय दास, नयन भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन