कम नहीं हो रही कुंभ जाने वाले लोगों की भीड़

भीड़ को मैनेज करने में हो रही परेशानी
जोगबनी स्टेशन से प्रतिदिन 2000 से 2500 यात्री कटाते हैं जनरल टिकट :35- प्रतिनिधि, जोगबनी महाकुंभ मेला धीरे-धीरे समापन की ओर बढ़ रहा है, लेकिन आखिरी दिनों में भी ट्रेनों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी जा रही है. जोगबनी सीमावर्ती रेलवे स्टेशन होने के कारण प्रतिदिन नेपाल से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन पकड़ने जोगबनी स्टेशन पहुंच रहे हैं. वहीं इतनी भीड़ होने से रेल प्रशासन को भी भीड़ मैनेज करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. वहीं जोगबनी रेलवे स्टेशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक कुमार जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सभी अधिकारी व आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैदी से लगे हुये हैं. वहीं मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि भीड़ मैनेजमेंट के लिए स्टेशन में होल्डिंग एरिया बनाया गया है. साथ ही सीमांचल ट्रेन जो प्रयागराज जाती है उसे एक नंबर प्लेटफार्म से ही खोला जा रहा है. वहीं इस अवसर पर सीजीएस अक्षय सिंह ने बताया कि रेलवे के सभी कर्मचारियों के अतिरिक्त आरपीएफ, जीआरपी जवानों के साथ साथ जोगबनी नगरपरिषद के कर्मचारी भी ट्रेन खुलने के समय मौजूद रहते है व सभी यात्रियों को लाइन में लगाकर ट्रेन में चढ़वाते हैं जिससे की भगदड़ की स्थिति पैदा नहीं हो. वहीं मुख्य वाणिज्य अधीक्षक गोरेलाल तिवारी ने बताया की जोगबनी स्टेशन से प्रतिदिन 100 से 1200 जनरल टिकट कट रही है जिसमें 2000 से 2500 यात्री रोजाना कुंभ के लिए जा रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










