वैज्ञानिक तरीके से खेती के नये गुर सिखाने पहुंची जांच टीम

Published at :24 Feb 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से खेती के नये गुर सिखाने पहुंची जांच टीम

नया बीज अधिक उपजाउ साबित होगा

विज्ञापन

5- प्रतिनिधि, भरगामा प्रखंड क्षेत्र के खुटहा बैजनाथपुर गांव में किसानों की उन्नति व बेहतर उत्पादन को लेकर कृषि विज्ञान केंद्र अररिया व करनाल की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया. टीम ने गेहूं की नयी किस्म डब्लूबी 200 का परीक्षण किया व किसानों से इस संबंध में चर्चा की. करनाल के कृषि वैज्ञानिक अरुण शर्मा व विशाल सिंह, अररिया के कृषि वैज्ञानिक बिनोद साह ने किसानों को उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डब्लूबी 200 गेहूं की यह नयी किस्म कम लागत में अधिक उत्पादन देने में सक्षम है. जिससे किसानों को अधिक मुनाफा होगा. उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह मक्के की खेती में कई चुनौतियां आती हैं, उसी तरह गेहूं की पारंपरिक फसलों में भी कई समस्याएं होती है. लेकिन यह नया बीज अधिक उपजाऊ व लाभदायक साबित होगा. वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले समय में बीज को व अधिक विकसित किया जा रहा है. जिससे बिना छिलके वाला अनाज तैयार किया जा सकेगा. इससे पोषण स्तर में भी सुधार होगा व लोगों को अधिक पौष्टिक आहार मिलेगा. इस मौके पर स्थानीय किसान हरिमोहन झा, उमेश ठाकुर, संतोष ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, नीरज कुमार पंडित, चंदन मंडल, राजीव मंडल सहित कई किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन