ARARIA : मातृ दिवस पर मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

वृद्ध कल्याण केंद्र के परिसर में रविवार को सदानंद मेहता के अध्यक्षता में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

वृद्ध कल्याण केंद्र के परिसर में रविवार को सदानंद मेहता के अध्यक्षता में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान जहां मार्मिक गीत की प्रस्तुति के लिए पुरस्कार प्राप्त करने वालों में मनीषा कुमारी, संजना कुमारी, मयूराक्षी कुमारी, गजाला और कोमल को पुरस्कृत किया गया.वहीं शिक्षण संस्थान प्लस टू रामलाल उच्च विद्यालय हरिपुर डाक से इंटर आर्ट्स में उत्कृष्ट स्थान पाने वाली छात्रा नूरी प्रवीण, साइंस में प्राची कुमारी व मैट्रिक में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली मयूराक्षी और गजाला प्रवीण को संस्था के संस्थापक विनोद कुमार तिवारी के द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया गया.हितैषी मंच के इस आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से बूटन दास,नवल मंडल,अखिलेश यादव, प्रभात रंजन जी,मोहम्मद मुजीर्बरहमान सहित अन्य गणमान्य लोग व स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहे.

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन