ARARIA : फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में बन रहा है 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक

Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 10 May 2026 11:13 AM

विज्ञापन

फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 50 बेड के सीसीबी अर्थात अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 50 बेड के सीसीबी अर्थात अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है. बताया जाता है कि बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रेक्चर कारपोरेशन लिमिटेड के द्वारा क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य किया जा रहा है.लगभग 23 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.बताया जाता है कि अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में उक्त क्रिटिकल केयर ब्लॉक के निर्माण कार्य के पूरा होने व इसमें स्वास्थ्य सेवा चालू हो जाने के बाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, हार्ट अटैक, गंभीर बीमारी, स्ट्रोक व अन्य गंभीर रूप से घायल व बीमार मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों या बाहर के अस्पताल में नही जाना पड़ेगा. अस्पताल में ही आधुनिक मशीनों व विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीजों का इलाज संभव हो सकेगा.मरीज और उनके परिजन को होने वाले आर्थिक व मानसिक परेशानी से भी राहत व निजात मिलेगा.जानकारी के अनुसार इस अत्याधुनिक भवन में आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड, ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम, आधुनिक चिकित्सा उपकरण समेत कई उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. इससे ना केवल फारबिसगंज बल्कि इस सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा.स्थानीय लोगों ने कहा कि फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनने से स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी. गरीब व जरूरतमंद मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा.अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने भी अस्पताल के परिसर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 50 बेड का अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण कार्य शुरू हो जाने की पुष्टि की है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन