एजेंसी में सिलिंडर के आपूर्ति व वितरण रजिस्टर की होगी जांच

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Mar 2026 8:17 PM

विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

विज्ञापन

आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई, कालाबाजारी पर लगाएं प्रभावी रोक : मुख्य सचिव

अररिया. रसोई गैस की आपूर्ति व वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी को मुख्य सचिव के स्तर से जरूरी दिशा निर्देश दिया गया है. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को आयोजित इस बैठक में सभी जिलाें के डीएम, डीडीसी समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मुख्य सचिव ने घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही व बिचौलियों की सक्रियता के खिलाफ सख्त उठाने का निर्देश दिया. बैठक में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को संयुक्त रूप से नियमित रूप से छापामारी अभियान संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया. इस क्रम में जो गैस एजेंसी या व्यक्ति अवैध रूप से सिलिंडर के भंडारण या इसकी कालाबाजारी में संलिप्त पाये जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही गयी है. एजेंसियों की कार्यप्रणाली का नियमित रूप से अनुश्रवण का आदेश दिया गया है. बैठक में आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ सामुदायिक रसोई, अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता के आधार गैस सिलिंडर की आपूर्ति का इंतजाम सुनिश्चित कराने के लिये निर्देशित किया गया. आपूर्ति शृंखला में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. आपूर्ति से जुड़ी उपभोक्ताओं की किसी शिकायत पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही गयी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन