वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर दें विशेष जोर
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Mar 2026 7:32 PM
विज्ञापन
लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा
विज्ञापन
सर्किल इंस्पेक्टर ने किया भरगामा थाना का निरीक्षण
भरगामा. सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने मंगलवार को भरगामा थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान इंस्पेक्टर पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए. जांच के क्रम में मालखाना, पुरुष हाजत, महिला हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प लाइन कक्ष का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर में साफ सफाई व आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया. करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण में इंस्पेक्टर ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार से विभिन्न मामलों की जानकारी ली. कई कांड के अभिलेखों की जांच की. इसके साथ ही लंबित कांडों के निष्पादन पर चर्चा करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने को कहा. इंस्पेक्टर ने कहा गंभीर मामलों में दर्ज कांडों को गंभीरता से लें. मामलों का अनुसंधान बारीकी से करें. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं, ताकि निर्दोष न फंसे व दोषियों को सजा दिलायी जा सके. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में विलंब की वजह के संबंध में भी पूछताछ की. इसके अलावे थाने में दर्ज विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 के जितने भी लंबित मामले थे, सभी की समीक्षा की गयी व अप्रैल के अंत तक उनका निष्पादन करना सुनिश्चित करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया गया.मौके पर थे मौजूद
मौके पर अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआइ रंजना गुप्ता, एसआइ गुड्डू कुमार, एसआइ नितेश सिंह, एसआइ रौशन कुमार, एएसआइ मृत्युंजय कुमार, एएसआइ वकील राम सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










