डाॅक्टर से एक लाख रुपये छीन कर उचक्का फरार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 8:54 PM

विज्ञापन

बैंक से राशि निकाल कर जा रहे थे घर

विज्ञापन

फोटो:-15- पीड़ित चिकित्सक डॉ श्रीकांत. प्रतिनिधि, फारबिसगंज एसबीआई बैंक के मुख्य शाखा से राशि निकासी कर पैदल ही घर जा रहे फारबिसगंज के एक चिकित्सक से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार को दिनदहाड़े एक लाख रुपये की छिनतई कर ली. पीड़ित चिकित्सक डॉ श्रीकांत पिता डॉ जगदीश प्रसाद चौधरी वार्ड संख्या 09 बगीचा चौक का निवासी हैं. जो पूर्व में रानीगंज अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी थे. वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं. घटना के बाद पीड़ित चिकित्सक ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है. घटना के संदर्भ में पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि वे स्थानीय एसबीआई मुख्य शाखा से एक लाख रुपये चेक के माध्यम से निकासी कर हैंडबैग में रखकर बैंक से पैदल ही अपने घर बागीचा चौक आ रहे थे. जैसे ही बैंक से बाहर निकल कर बैंक से कुछ दूर सदर रोड के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनके हाथ से बैग छीन कर फरार हो गये. उक्त बैग में एक लाख रुपये नकद सहित आधार कार्ड,पेन कार्ड, पास बुक सहित अन्य आवश्यक कागजात भी थे. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना स्थल के आसपास सहित बैंक के आसपास के सीसीटीवी कैमरा के फुटेज सहित शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कंट्रोल कार्यालय नप कार्यालय पहुंच कर खंगालने वे घटना की जांच में जुट गये हैं. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन