Ararea 340 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत में छापेमारी कर करीब 340 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है.
परवाहा (अररिया) से रवीन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट : Ararea News : रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के कोशकापुर उत्तर पंचायत में छापेमारी कर करीब 340 लीटर विदेशी शराब बरामद करने में सफलता पाई है. मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना मिली कि कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या 06 स्थित एक कामत पर शराब लदी गाड़ी आनेवाली है.सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना के पुअनि सुरेन्द्र कुमार,राकेश कुमार,अजय पासवान,शेख हसीना सहित शस्त्र बल के साथ जब उक्त स्थल पर पहुंचे तो देखे कि वहां एक व्यक्ति व एक स्कॉर्पियो वाहन लगी हुई है.मौजूद व्यक्ति को पुलिस गिरफ्त में लेते हुए जब स्कॉर्पियो वाहन का तलाशी लिया गया तो तलाशी में भारी मात्रा में स्कॉर्पियो में विदेशी शराब पाया गया.जिस बाबत शराब का मिलान किया गया . जिसमें अलग -अलग ब्रांड के कुल 340 लीटर विदेशी शराब पाया गया. जिसके बाद पुलिस ने शराब लदी वाहन को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया.जिस बाबत रानीगंज थाना में कांड संख्या 123/26 दर्ज किया गया है.शराब के साथ पकड़ाए आरोपी कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या 06 निवासी चन्दन साह पिता विद्यानंद साह बताया जाता है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




