स्मैक तस्कर हैदर को किया गिरफ्तार

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :26 Apr 2026 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक तस्कर हैदर को किया गिरफ्तार

मालदा के इंग्लिश बाजार थाना का भी है आरोपित

विज्ञापन

अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर जिले में सूखा नशा पर एक बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. जिसमें 01 माह के भीतर 600 से ज्यादा तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इसी दौरान नगर थाना ने भी स्मैक के एक बड़े तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जानकारी देते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 412/25 में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी आरोपी नगर थाना क्षेत्र के इस्तमाटोला वार्ड संख्या 04 निवासी हैदर (24) पिता साकिब उर्फ सकीर उर्फ गोइया को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर हैदर स्मैक का बड़ा कारोबारी है. एसपी के आदेश पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा डीआईयू अररिया के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने बताया कि प्राथमिकी अभियुक्त हैदर का नगर थाना कांड संख्या 163/24, 226/24, 525/17, जोगबनी थाना कांड संख्या 62/25 सहित मालदा पश्चिम बंगाल के इंग्लिश बाजार थाना कांड संख्या 1656/25 व 1656/25 में आपराधिक इतिहास रहा है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन