फाइनेंस कर्मी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :26 Apr 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कर्मी को गोली मारने वाला गिरफ्तार

गोलीकांड का आरएस पुलिस ने किया उद्भेदन

विज्ञापन

अररिया. गत शनिवार की दोपहर माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई करने व गोलीकांड मामले में अररिया आरएस पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है. टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज व मानवीय आसूचना की मदद से 12 घंटे के भीतर घटना का सफल उद्भेदन करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों अपराधियों में सिमराहा औराही वार्ड संख्या 02 निवासी अमित कुमार यादव (24) पिता सुशील यादव, सुमित कुमार यादव (23) पिता स्व गंगा यादव व ओमनगर वार्ड संख्या 08 निवासी रविशंकर कुमार उर्फ भोलम (30) पिता रामोतार महतो बताया गया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से एक कट्टा, एक खोखा, एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, घटना में प्रयुक्त एक केटीएम बाइक चेचिस, एक मोबाइल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी में अमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112/24, 420/24 सहित कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24/23 में पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. साथ ही सुमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112/24, 420/24, 768/23 सहित कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24/23 तो रविशंकर कुमार उर्फ भोलम का अररिया थाना कांड संख्या 495/24, 286/21 में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. इस छापेमारी दल में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार, पुअनि संतोष कुमार, आरएस थानाध्यक्ष पुअनि अंकुर, पुअनि त्रिपुरारी कुमार सहित डीआइयू टीम शामिल थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन