शिविर में 68 ग्रामीणों का किया इलाज

चिकित्सा शिविर का आयोजन
बथनाहा. 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा जीवंत गांव गुवारपुछरी में कमांडेंट जनार्दन मिश्रा की अध्यक्षता में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान आयोजित मानव चिकित्सा शिविर में डॉ. बी. बी. सिंह-द्वितीय कमान अधिकारी, चिकित्सा ने 68 ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की और उन्हें मुफ्त दवाइयां वितरित की. बैठक में ग्रामीणों ने कमांडेंट से गांव के सार्वजनिक स्थानों पर सोलर पैनल लगवाने व भविष्य में नियमित रूप से मानव एवं पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आग्रह किया. कमांडेंट ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व सीमा सुरक्षा में उनके सहयोग की सराहना करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




