ePaper

70 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 08 Jul 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
70 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

फुलकाहा थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस ने 70 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

नरपतगंज. फुलकाहा थाना क्षेत्र के इंडो-नेपाल बॉर्डर के समीप पुलिस ने 70 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार तस्कर नाथपुर वार्ड 10 निवासी नंदन कुमार यादव पिता अशोक यादव बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह एक बाइक सवार की तलाशी ली गयी. तलाशी में बाइक की डिक्की से विभिन्न ब्रांड का 70 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. मौके पर बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन