श्री श्याम महिला परिवार ने निकली शोभायात्रा

Published at :23 Feb 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
श्री श्याम महिला परिवार ने निकली शोभायात्रा

शाेभायात्रा से माहौल हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

8-प्रतिनिधि, फारबिसगंज श्री श्याम महिला परिवार फारबिसगंज के द्वारा अपने 15वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को भव्यता से मनाते हुए रविवार को स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में बाबा श्याम का रथ सजाकर फारबिसगंज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष शामिल हुए. शोभायात्रा स्थानीय श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर से निकलकर स्टेशन चौक सदर रोड पोस्ट ऑफ़िस चौक महाराजा अग्रसेन पथ एस के रोड धर्मशाला चौक से होते हुए श्री लक्ष्मीनारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई. गाजे बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में एक तरफ़ जहां बाबा श्याम का जयकारा लगता रहा. वहीं दूसरी ओर महिलाओं के द्वारा कलियुग का राजा खाटू नरेश जैसे भजनों की भी शानदार प्रस्तुति दी गयी. शोभा यात्रा के दौरान अलग अलग स्थानों पर विभिन्न संस्था के द्वारा शोभा यात्रा में शामिल श्याम सेवक का स्वागत करते हुए विभिन्न तरीके की चीजों का वितरण किया. इस मौके पर पूजा पर मुख्य मुख्य यजमान के रूप में पूनम राठी, विजय राठी बैठे जबकि अनिल पंडित जी,अभिषेक दुबे जी ने पूजा संपन्न कराया. मौके पर सरोज अग्रवाल, चित्रा मित्तल, संगीता कंदोई, कोमल अग्रवाल, सुनीता राजगड़िया, रंजना राठी, ज्योति अग्रवाल, रंजना राठी, संगीता अग्रवाल, मीनू चौखानी, श्याम महिला परिवार की सरोज अग्रवाल,चित्रा मित्तल,दीपा अग्रवाल,संगीता अग्रवाल,मधु अग्रवाल,रंजना राठी,मधु राठी,शांता अग्रवाल,सुलोचना धनावत, नीतू अग्रवाल,नीता अग्रवाल,उर्मिला जैन,सुनीता जगड़िया,राजकुमारी भूपाल,सरिता मिश्रा,निर्मला महेश्वरी,सुमन लखोटिया,निर्मला अग्रवाल,मीनू चौखानी,विद्या धनावत,ज्योति अग्रवाल,बबिता अग्रवाल,रुचि गोयल,सुमन जिंदल,अंजना गोयल,बिमला अग्रवाल,अंजना केडिया राजकुमार अग्रवाल, बछराज राखेचा,विनोद चौखानी,पवन अग्रवाल,पवन गौतम,अजातशत्रु अग्रवाल सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन