संदिग्धों पर सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजर

आगामी स्वतंत्रता दिवस व पड़ोसी देश बांग्लादेश में सरकार की तख्ता पलट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी में दोनो देश के सुरक्षा अधिकारी व बल काफी सतर्क है.
जोगबनी. आगामी स्वतंत्रता दिवस व पड़ोसी देश बांग्लादेश में सरकार की तख्ता पलट के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी में दोनो देश के सुरक्षा अधिकारी व बल काफी सतर्क है. इसी कड़ी में मंगलवार को बीसीपी गेट जोगबनी में सुरेंद्र विक्रम कमांडेंट 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा व बिस्व बहादुर खड़का एसपी 3 वीं बटालियन एपीएफ नेपाल व देवराज बिस्ट डीएसपी एपीएफ नेपाल के साथ सीमा प्रबंधन/ सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गयी. वहीं सीमा पर सभी संदिग्धों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर के साथ-साथ तस्करी सहित अन्य गतिविधियों पर दोनों देश के सुरक्षा कर्मी सतर्कता के साथ नजर बनाये हुए हैं. सीमा पर सभी आने- जाने वालों की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही हैं. वहीं बैठक के बाद दोनों देशों के सुरक्षा अधिकारीयों ने सीमा स्तंभ संख्या 180(पीपी -68) से लेकर सीमा स्तंभ संख्या 181/1 तक संयुक्त गश्ती के द्वारा भारत – नेपाल सीमा सुरक्षा का जायज़ा लिया. इस दौरान जोगबनी कैंप प्रभारी पशुपति कुमार सिंह सहित अन्य जवान भी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










