एससी-एसटी कल्याण मंत्री ने किया अररिया का दौरा

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के कार्यों को गिनाया
-20-प्रतिनिधि, अररिया जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने बुधवार को अररिया का दौरा किया. जहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग को देश के प्रधानमंत्री मोदी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश सरकार द्वारा दिए गए सम्मान व उनके कल्याण के लिए किये गये कार्यों को विस्तार से गिनाया. साथ ही 2025-26 बजट के बारे में बताया कि इस बजट में दलितों, शोषितों, मध्यम वर्गों खासकर किसानों की हितों का विशेष ध्यान रखने की बात कही. उन्होंने बताया कि इस बजट को एनडीए नहीं विपक्ष के लोग ही बता रहे हैं. यह बिहार का बजट है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पहली बार 24 तारीख को बिहार के भागलपुर की धरती से किसानों को डीबीटी माध्यम से 19वीं की जारी करेंगे. इसके लिए उन्होंने बिहार की धरती को चुना है. इसके लिए बिहार के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जिसमें कार्यकर्ता सहित किसान भाई व आमजन भागलपुर के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य आकाश राज, मंडल अध्यक्ष अभिलाष ठाकुर, दीपक मंडल, सनी, कनकलता झा, नवीन यादव, गंगा ऋषिदेव, सुशील यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










