भक्ति सागर में डूबा सर्वेश्वरनाथ धाम

Updated:
विज्ञापन

48 घंटे का अखंड रामधुन प्रारंभ

विज्ञापन

भरगामा. भरगामा प्रखंड के महथावा स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में 48 घंटे का अखंड अष्टयाम संकीर्तन सोमवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ. हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा व मंदिर परिसर हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा. अष्टयाम का विधिवत शुभारंभ स्थानीय विद्वान पंडित हरेराम झा ने रामचरितमानस पाठ के साथ किया. इसके बाद जिले व पड़ोसी जिलों से आयी एक दर्जन से अधिक कीर्तन मंडलियों ने बारी-बारी से रामधुन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. सुमधुर भजनों व आकर्षक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों व फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था. आधा दर्जन प्रमुख मंडलियों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी. भक्तजन पूरी तल्लीनता के साथ संकीर्तन में झूमते नजर आये. कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जिससे मंदिर परिसर मेले जैसा प्रतीत होने लगा. दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने अष्टयाम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया. आयोजन के समापन अवसर पर रामायण पाठ, हवन व पूर्णाहुति का कार्यक्रम पुजारी विकास झा व अन्य विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया. अष्टयाम संकीर्तन को सफल बनाने में यज्ञ समिति के व्यवस्थापक रामबिलास भगत, गणेश दास, रविंद्र यादव, डॉ गुड्डू साह, शंभू साह, उपेंद्र स्वर्णकार, अशोक भगत, चंदन यादव, कलानंद यादव, रामकृष्ण दास, धर्मचंद मेहता, चंदेश्वरी मेहता, शेखर श्रीवास्तव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन