कफ सिरप व चोरी के माेबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जोगबनी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. इंदिरानगर से छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोडिनयुक्त कफ सिरप, ब्राउन शुगर के अवशेष, भारी मात्रा में नकद व चोरी के मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान 05 बोतल कफ सिरप बरामद की. साथ ही ब्राउन शुगर के अवशेष भी जब्त किए गए. तलाशी में तस्कर के घर से 04 लाख 08 हजार 170 नेपाली मुद्रा व 04 हजार 870 भारतीय मुद्रा, 12 मोबाइल, 01 आइफोन, 01 टैब को जब्त कर थाना लाया. पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल चोरी की होने की आशंका है. जांच की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान दुर्गानंद यादव पिता दयानंद यादव निवासी इंद्रानगर वार्ड 03 जोगबनी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी व नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. वहीं जोगबनी थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने बताया गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन