सर्वसम्मति से समता दुग्गड़ बनी फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सर्वसम्मति से समता दुग्गड़ बनी फारबिसगंज तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष

शहर के आरबी लेन में स्थित तेरापंथ भवन में मंगलवार को तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सत्र 2025-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया रखी गयी थी.

विज्ञापन

फारबिसगंज. शहर के आरबी लेन में स्थित तेरापंथ भवन में मंगलवार को तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा सत्र 2025-27 के लिए चुनाव प्रक्रिया रखी गयी थी. इसमें सर्वसम्मति से समता दुग्गड़ को नये अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. तेरापंथ महिला मंडल, तेरापंथ धर्म संघ की एक मुख्य संस्था है. जिसमें हर दो वर्ष के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाता है. सर्वप्रथम कार्यक्रम में महिला मंडल के संविधान का वाचन हुआ. तत्पश्चात महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष सरिता सेठिया के द्वारा सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन के लिए सबको सम्मानित किया गया. इस वर्ष चुनाव की प्रक्रिया के लिये चुनाव पदाधिकारी के रूप में प्रभा सेठिया को नियुक्त किया गया. सर्वसम्मति से वर्ष 2025 -27 सत्र के लिए समता दुग्गड़ का चयन अध्यक्ष के रूप में किया गया. समता दुग्गड़ सदर रोड में स्थित व्यवसायी कमल दुग्गड़ की धर्मपत्नी है. समता दुग्गड़ बहुमुखी प्रतिभा वाली व धर्म में रुचि रखने वाली महिला है. समता दुग्गड़ के अध्यक्ष बनने पर पूरा तेरापंथ समाज काफी उत्साहित नजर आया. उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की टीम बनायी जायेगी. शपथ ग्रहण का समारोह भी रखा जायेगा. समाज के सभी मुख्य पदाधिकारी ने उन्हें बधाई संदेश भी प्रेषित किया. सभाध्यक्ष महेंद्र बैद, मंत्री मनोज भंसाली, वरिष्ठ श्रावक निर्मल मरोठी, महासभा के संवाहक अनोप बोथरा ने अपनी शुभकामनाएं नये अध्यक्ष को प्रेषित की. महिला मंडल के तहत कन्या मंडल में भी चुनाव-मनाव की प्रक्रिया की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से हर्ष सेठिया व पलक बैगानी को कन्या मंडल की संयोजिका व उप संयोजिका के रूप में नियुक्त किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन