राजद ने महादलित बस्ती में किया लोगों से संवाद

महिलाओं को 2500 रुपये प्रत्येक माह मिलेंगे व 200 यूनिट बिजली फ्री
:43- प्रतिनिधि ,परवाहा(अररिया) रविवार को रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पहुंसरा पंचायत के सिमराहा रहिका महादलित बस्ती में महादलित समुदाय के बीच व्यवसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष कुंदन मेहता, प्रखंड उपाध्यक्ष पूजा कुमारी, मीना देवी के संयुक्त नेतृत्व में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अमित पूर्वे, युवा राजद जिला अध्यक्ष मो बशीर उद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, पंचायत अध्यक्ष पृथ्वीचंद यादव, सीपक मंडल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, गौतम यादव, फुलम ऋषिदेव, हरिलाल ऋषिदेव सहित गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यक्रम में उपस्थित थे. मौजूद लोगों को राजद नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा लिए गये संकल्प माई-बहन मान योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार की महिलाओं को 2500 रुपये प्रत्येक माह, 200 यूनिट बिजली फ्री, पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये करने की जानकारी दिया. नेताओं ने लोगों से तेजस्वी का सरकार बनने पर यह सारे वादे पूरी करने की बातें कहीं, साथ हीं लोगों से तेजस्वी की सरकार बनाने की अपील की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










