कुआड़ी स्थित रिंकी इंडेन गैस एजेंसी बंद, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

Updated at : 24 Mar 2026 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
कुआड़ी स्थित रिंकी इंडेन गैस एजेंसी बंद, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी

प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी स्थित रिंकी इंडेन गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी महीनों से बंद होने के कारण ग्राहकों को गैस सिलिंडर को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के कुआड़ी स्थित रिंकी इंडेन गैस ग्रामीण वितरक एजेंसी महीनों से बंद होने के कारण ग्राहकों को गैस सिलिंडर को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. एजेंसी बंद होने के कारण ग्राहकों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है. मालूम हो कि उक्त एजेंसी में लगभग 800 ग्राहक पंजीकृत हैं, जिसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है. आलम यह है कि एजेंसी से पंजीकृत ग्राहक जब रिंकी इंडेन गैस एजेंसी के संचालक सिकटी प्रखंड के तीरा निवासी राजेंद्र राम से मोबाइल नंबर 6200143594 पर संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो संचालक ग्राहकों का फोन रिसीव करना भी शायद वाजिब नहीं समझता, जबकि इंडेन गैस एजेंसी से संबंधित अधिकारी व विभाग को भली भांति मालूम है कि उक्त एजेंसी विगत लगभग दो वर्षों से बंद पड़ा है. एजेंसी जब दो वर्षों से बंद है, तो जाहिर सी बात है कि ग्राहकों को विगत दो वर्षों से गैस की बुकिंग भी नहीं हुई है, लेकिन गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध होने के कारण ग्राहकों को परेशानी नहीं होती थी, लेकिन हाल के दिनों में जब गैस की उपलब्धता ग्राहकों को होती रहे को लेकर जारी निर्देश का पालन करते हुए ही गैस सिलिंडर मिल पा रहा है, लेकिन आलम यह है कि इंडेन गैस के संबंधित अधिकारी ग्राहकों को निर्बाध गति से गैस मिले को लेकर न कोई व्यवस्था की गयी, न ही वैकल्पिक कोई उपाय ही किया गया, जिससे ग्राहकों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है.

रिंकी इंडेन गैस एजेंसी के उपभोक्ता सालेहा परवीन, विनय गुप्ता, जैन कुमार,अहसान, रोशनी कुमारी, निशा गुप्ता,कौशल्या देवी, लाखो देवी, मिथिला देवी, रामप्रसाद यादव, युगल गुप्ता, विजय राय सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि एजेंसी बंद होने के विगत दो वर्षों से गैस की बुकिंग नहीं हो सकी है, ना ही एजेंसी खुलता है, जिससे उपभोक्ता अपने कार्ड को अन्यत्र ट्रांसफर भी करा सके. उपभोक्ताओं ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि जब विभागीय अधिकारी को फोन किया जाता है तो कहते हैं कि गैस सिलिंडर के लिए पहले बुकिंग कराएं फिर किसी अन्य एजेंसी से सिलिंडर की व्यवस्था करायी जायेगी. इसके साथ ही फोन काट दिया जाता है. आखिर ग्राहक अपनी परेशानी कहें तो कहें किससे. वहीं ग्राहकों का बुकिंग भी नहीं हो रहा है. ग्राहकों के सामने समस्या खड़ी है कि आखिर ट्रांसफर भी कराएं तो कैसे जब रिंकी इंडेन गैस एजेंसी बंद पड़ा है. एजेंसी के संचालक फोन भी नहीं उठाते. परेशान उपभोक्ताओं ने बताया कि समय रहते यदि उपभोक्ताओं को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो उपभोक्ता सड़क पर उतर कर चरणबद्ध आंदोलन को मजबूर होंगे. परेशान उपभोक्ताओं के जिला पदाधिकारी से समस्या का समाधान अविलंब करने की मांग की है. उपभोक्ताओं ने बताया कि पूर्व में अन्य इंडेन गैस एजेंसी की गाड़ी आती थी तो बगैर बुकिंग के ही खाली सिलिंडर देकर भरा गैस सिलिंडर मिल जाया करता था. लेकिन इन दिनों तो बगैर कार्ड के व बुकिंग के गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ती ही जा रही है.

दो साल से एजेंसी बंद होने के कारण उक्त गैस एजेंसी के सभी ग्राहकों को निकट के इंडेन गैस एजेंसी से टैग करना था. लेकिन ऐसा अभी तक संभव नहीं हो सका है. इसकी जांच की जा रही है. श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही बंद पड़े एजेंसी के सभी उपभोक्ताओं को निकट एजेंसी से टैग किया जाएगा.

सर्वज्ञ श्रीवास्तव, एरिया मैनेजर, बेगूसराय जोन, रिंकी इंडेन गैस एजेंसीB

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन