ePaper

थानाें में क्यूआरटी टीम में फेरबदल

Updated at : 17 Jun 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
थानाें में क्यूआरटी टीम में फेरबदल

पत्र जारी कर दिया निर्देश

विज्ञापन

अररिया. एसपी अमित रंजन ने अपनी गोपनीय शाखा से पत्र जारी कर जिला अंतर्गत दोनों अनुमंडल में क्यूआरटी में फेरबदल करते हुए नये सिपाही को प्रतिनियुक्त किया है. जिसमें उन्होंने कहा है कि पत्र में जारी सूची के अनुसार उक्त पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस केंद्र या पूर्व प्रतिनियुक्ति स्थान पर क्यूआरटी (टाइगर मोबाइल) में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. बताया गया कि अररिया नगर थाना में पीटीसी/232 भोला प्रसाद मेहता अररिया थाना, सिपाही/208 आशीष कुमार, सिपाही/330 मितेश कुमार, सिपाही/337 देवनंदन कुमार मंडल, सिपाही/334 सुधीर कुमार पासवान व सिपाही/363 संदीप कुमार पासवान को क्यूआरटी में प्रतिनियुक्त किया जा रहा है. साथ ही फारबिसगंज थाना में पीटीसी/ 425, संजीव कुमार फारबिसगंज थाना, सिपाही/371 विकाश कुमार, सिपाही/553 अंकित कुमार, सिपाही/561 प्रविंद कुमार, सिपाही/563 संजीव कुमार व सिपाही/567 प्रिंस कुमार को क्यूआरटी में प्रतिनियुक्त किया गया है. एसपी ने पुलिस कर्मी को आदेश देते हुए कहा है कि अविलंब अपने नवप्रतिनियुक्त स्थान पर योगदान देना सुनिश्चित करेंगे. अररिया व फारबिसगंज थाना अंतर्गत पूर्व में प्रतिनियुक्त क्यूआरटी को पुलिस केंद्र अररिया में वापस किया जाता है. संबंधित परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र अररिया इसका अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन