दो शिक्षिका से हुई चेन छिनतई की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
Updated at : 31 Mar 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वाला अपराधी अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग का सदस्य
विज्ञापन
चेन छिनतई करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
फारबिसगंज. अलग-अलग दिन शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार अपराधियों ने दो शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन ली थी. मामले का फारबिसगंज पुलिस ने ना केवल खुलासा कर दिया है, बल्कि घटना को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय कोढ़ा गैंग के एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 09 हजार रुपये नकद भी बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधी से आदर्श थाना फारबिसगंज के परिसर में मंगलवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने गहन पूछताछ की. इसके बाद प्रेस कांफ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अपराधी 44 वर्षीय गणेश यादव पिता स्व कन्हैया लाल यादव साकिन नया टोला रौतारा वार्ड संख्या 01 थाना रौतारा जिला कटिहार का निवासी है. एसडीपीओ ने बताया कि 19 मार्च की संध्या शहर के दीनदयाल चौक के समीप एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पैदल जा रही एक शिक्षिका के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया था. इस घटना के बाद थाना में कांड संख्या 168/26 दर्ज किया गया था. इस घटना के बाद 22 मार्च को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने पुरानी बस स्टैंड रोड में पुरानी इंडियन ऑयल के सामने खड़ी एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन छीन लिया व फरार हो गया था. उक्त घटना के बाद थाना में प्राथमिकी संख्या 174/26 दर्ज किया गया था. एससडीपीओ ने पत्रकारों को बताया कि शहर में एक के बाद एक घटित हुई चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया. टीम में थानाध्यक्ष को भी शामिल किया गया. छापेमारी टीम ने दोनों घटनास्थल के समीप व शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला व दोनों घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर फुटेज के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया. एसडीपीओ ने बताया कि विशेष छापेमारी टीम ने अभियान चला कर घटना में शामिल मुख्य अपराधी गणेश यादव को कटिहार जिला के रौतारा से गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से नौ हजार रुपया नकद बरामद हुआ. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सोना की चेन को 50 हजार रुपये में बेचा गया था. 25 हजार रुपया उसके हिस्सा में आया था. उक्त रुपया से खर्च करने के बाद 09 हजार रुपया ही उसके पास बचा हुआ था. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी एक अंतरराष्ट्रीय व अंतरराजीय अपराधी है, जो देश के कई राज्यों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी जेल जा चुका है. बताया कि चेन स्नेचिंग के उक्त दोनों घटना में शामिल दूसरा अपराधी सुरेंद्र यादव उर्फ सुरेन यादव पिता बाली यादव साकिन नया टोला रौतारा वार्ड एक थाना रौतारा जिला कटिहार अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम गहन छापेमारी अभियान चला रही है. एसडीपीओ ने बताया कि इस विशेष टीम में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के अलावा पुअनि अमित राज, प्रभा कुमारी, प्रशिक्षु पुअनि शिवम कुमार, मनीषा कुमारी व पुलिस बल शामिल थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




