तीन दिन बीत जाने के बाद महिला की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली

Published at :27 Jan 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
तीन दिन बीत जाने के बाद महिला की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली

घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया.

विज्ञापन

तीन दिन बीत जाने के बाद महिला की गला रेत कर हत्या मामले में पुलिस के हाथ खाली – नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर – ससुर ने नगर थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार अररिया गत 22 जनवरी को दोपहर के 02 बजे दिन में घास काटने गई महिला के साथ मकई के खेत में दुष्कर्म की घटना घटित हुई. इसके बाद महिला की गला रेतकर उसे मौत की नींद सुला दी गई. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के दियारी पंचायत वार्ड संख्या 08 में घटित हुई है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार होने में सफल रहे. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम ने फरार आरोपी के छूटे मोफलर, एक टोपी व बगल में खून लगा कचिया को जब्त करते हुए अपने साथ जांच के लिए ले गई. घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. इधर मृत महिला दियारी वार्ड संख्या 08 निवासी रूमी प्रवीण पति मो मोकीम के ससुर जकीर (55) पिता स्व महेउद्दीन ने 05 नामजद आरोपी पर नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. जिसमें नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए थाना कांड संख्या 27/25 के तहत अनुसंधान में जुट गये हैं. नामजद आरोपी में दियारी वार्ड संख्या 08 व 10 निवासी क्रमशः दिनु साह (25) पिता समसुंदर साह, मुन्ना साह (35) पिता महेंद्र साह, शंभू साह (40) पिता नामालुम, कन्हैया महतो (22) पिता नामालुम सहित पिंटू साह (30) पिता महेंद्र साह बताया गया है. जो पास के ही मकई खेत में दीनू के साथ अन्य आरोपी पंपसेट मशीन लगाकर पटवन कर रहा था. घटना के बाद से खेत में मशीन छोड़कर फरार बताया गया है. मृतका के ससुर जकीर ने सभी आरोपी पर आरोप लगाते हुए आवेदन में कहा है कि मेरी बहु के कपड़े फटेहाल स्थिति में पाया गया है. शव को देखने से मालूम हो रहा है कि बहु के साथ पहले बलात्कार किया गया. फिर शव के पास पड़े खून से लतपथ कचिया से गला रेत कर हत्या कर दिया गया है. इधर नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया है कि आवेदन मिलने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. एफएसएल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस अनुसंधान में जुट गई है. फरार आरोपी की खोजबीन जारी है. पुलिस द्वारा सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन