अनियमित बिजली आपूर्ति से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

जर्जर तार के कारण होती है समस्या

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर गांव के दर्जनों उपभोक्ताओं ने बिजली की समस्या को लेकर शनिवार को रानीगंज विद्युत कार्यालय के बाहर आक्रोश-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में गोपालपुर गांव के मो अनवर, उमेश मंडल, समीमुद्दीन, मतिम, मो अजीम, मो आजाद, मो इस्लाम, सबाना खातून, जयरुन खातून, अलीना खातून, रुबीना खातून, लजीमा खातून, मो खलील, रज्जाक, शाहिद, हलील, फिरोज, मंसूर, आदि ने बताया कि हमलोग करीब एक सौ उपभोक्ता हैं. जहां पर बिजली की तार काफी जर्जर हो गया है. जर्जर तार होने से हर एक दो दिन में तार टूट जाता है. जिससे बिजली बाधित हो जाती है. कई बार जर्जर तार को लेकर अधिकारियों को मौखिक व लिखित शिकायत भी किया. लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. मामले को लेकर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया की उस गांव में बिजली के तार जर्जर है. जर्जर तार के कारण समस्या हो रही है. जल्द ही जर्जर तार को बदल कर नया तार लगाया जायेगा. आज शहर के कई जगहों पर चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद अररिया. विद्युत विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया की आज विद्युत शक्ति उपकेंद्र अररिया शहरी में 11 केवी नवोदय फीडर का मेंटेनेंस किया जायेगा. जिसके लिए आज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 02 बजे तक 11 केवी मार्केटिंग फीडर 11 केवी नवोदय फीडर 11 केवी चंद्रदेइ फीडर, 11 केवी न्यू फीडर 11 केवी टाउन फीडर, 11 केवी अररिया रेलवे स्टेशन फीडर व जीरोमाइल फीडर बंद रहेगा. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है की अपने दैनिक कार्यों को आज सुबह 10 बजे से पहले कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन