हिंदी पखवारा पर प्रतियोगिता का आयोजन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज के बीएड विभाग में हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर निबंध, वाद- विवाद, भाषण, स्लोगन, पोस्टर मेकिंग सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने हिंदी दिवस की महत्व को अपनी लेखनी के माध्यम से बताया. किसी ने लिखी तो किसी ने शब्दों को चित्र के माध्यम से पोस्टर पेंटिंग की. प्रतियोगिता को लेकर बीएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया. निबंध, वाद- विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में कॉलेज के शिक्षक राम प्रसाद मौर्य, राजेश कुमार, संतोष झा, अनंत शंकर, डॉ कमलदेव ने अपना निर्णय दिया. जिसके आलोक में प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कृत व सम्मानित किया गया. जबकि स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता बीएड विभाग के कला के शिक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन