तेरापंथ भवन में भिक्षु भजन संध्या का आयोजन

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

तेरापंथ महिला मंडल ने आयोजित किया कार्यक्रम

विज्ञापन

फारबिसगंज. शहर के तेरापंथ भवन के साधना श्री परिसर में तेरापंथ धर्म संघ के आद्य प्रवर्तक आचार्य श्री भिक्षु के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम रूं- रूं में सांवरियो बसियो एक भक्तिमय शाम गुरु भिक्षु के नाम आयोजित किया गया. आचार्य श्री भिक्षु तेरापंथ धर्म संघ के प्रथम आचार्य है जिन्होंने इस धर्म संघ की नींव डाली. आचार्य श्री भिक्षु के जन्म के 300 वर्ष पूरे होने पर वर्तमान आचार्य श्री महाश्रमण जी के दिशा निर्देश से यह वर्ष भिक्षु चेतना वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है. देश विदेश के विभिन्न जगहों पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा आचार्य श्री भिक्षु पर आधारित तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी श्रृंखला में तेरापंथ महिला मंडल फारबिसगंज के द्वारा भिक्षु भजन संध्या का आयोजन किया. जिसमें सूरत से सुमधुर गायिका अभिलाषा बांठिया उपस्थित होकर अपनी सुरीली आवाज से पूरे तेरापंथ भवन के साधना श्री परिसर को उन्होंने भिक्षुमय बना दिया. हर कोई भिक्षु भक्ति में लीन हो गये. कार्यक्रम की शुरुआत भिक्षु जप के द्वारा की गई. तत्पश्चात स्थानीय कन्या मंडल के द्वारा नमस्कार महामंत्र पर एक सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की गई. तेरापंथ महिला मंडल फारबिसगंज ने तेरापंथ धर्म संघ के सभी आचार्यों को नमन करते हुए आचार्य श्री भिक्षु के बलिदानों को मंगलाचरण के रूप में प्रस्तुत किया. तत्पश्चात सभा अध्यक्ष महेंद्र बैद ने सभी महासभा के पदाधिकारी, निकटवर्ती क्षेत्रों से व भजन कार्यक्रम में उपस्थित सभी का अभिनंदन करते हुए इस जन्म त्रिशताब्दी वर्ष पर अधिक से अधिक त्याग तपस्या व कर्मों की निर्जरा करने पर बल दिया. तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा समता दुग्गड़ ने इस भिक्षु भजन संध्या कार्यक्रम में उपस्थित सभी का अभिनंदन व स्वागत किया. इस कार्यक्रम में कटिहार गुलाब बाग, किशनगंज, विराटनगर,नरपतगंज के श्रावक श्राविकाओं के साथ स्थानीय अग्रवाल महासभा के घनश्याम अग्रवाल, स्थानकवासी साधु मार्गी जैन संघ के अध्यक्ष निर्मल सेठिया, माहेश्वरी समाज की अध्यक्षा संगीता बाहेती ,अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष चित्रा मित्तल, स्थानकवासी साधु मार्गी जैन संघ की अध्यक्षा श्वेता सुराणा, मारवाड़ी संस्कृति शाखा की अध्यक्ष मनीषा माहेश्वरी के साथ श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, युवक परिषद, कन्या मंडल , ज्ञानशाला व सभी महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन