रक्तदान शिविर का किया आयोजन

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :24 Apr 2026 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का किया आयोजन

पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने किया रक्तदान

विज्ञापन

फारबिसगंज. मानव एकता दिवस के अवसर पर फारबिसगंज कॉलेज के समीप संत निरंकारी मंडल के स्थानीय सत्संग भवन में शुक्रवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन दिल्ली शाखा के फारबिसगंज इकाई ने एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया. मुख्य अतिथि ज्ञान प्रचारक भागलपुर महात्मा दिनेश मंडल ने फीता काट कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना एक सराहनीय कदम है. रक्तदान महादान है. जिससे मानव जीवन को बचाया जा सकता है. किसी के घर की खुशियां को वापस लाया जा सकता है. मौके पर सेवा दल क्षेत्रीय संचालक बरौनी सच्चिदानंद समदर्शी व महात्मा कमल किशोर सिंह ने कहा कि यूं तो संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के फारबिसगंज इकाई के द्वारा वर्ष 2006 से ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. रक्तदान शिविर में पुरुषों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित हो कर अपना रक्तदान किया. मौके पर महात्मा कमल किशोर सिंह, सचिदानंद समदर्शी, अखिलेश कुमार मंडल, डॉ मुन्ना कुमार, जीएमसीएच पूर्णिया के उपाधीक्षक डॉ कनिष्क कुमार, डॉ आशिक हुसैन, रविशंकर जी,रघुवीर प्रसाद भगत,अखिलेश कुमार मंडल सहित अन्य सक्रिय हो कर लगे रहे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन