महायज्ञ- श्रीराम कथा व रासलीला में उमड़े लोग

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :24 Apr 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
महायज्ञ- श्रीराम कथा व रासलीला में उमड़े लोग

मंत्रोच्चार से वातावरण हुआ भक्तिमय

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के शंकरपुर गांव इन दिनों भक्ति व आस्था के रंग में सराबोर है. श्री राम जानकी हनुमान जी ठाकुरबाड़ी, शंकरपुर धाम में भव्य कलशयात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. यह धार्मिक आयोजन 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है. जिसका संचालन अयोध्या धाम के पूज्य श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रेम दास महाराज (मौनी बाबा) के सान्निध्य व मार्गदर्शन में हो रहा है. कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन व रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक रासलीला व रामलीला का आयोजन किया जा रहा है. जिसे देखने व सुनने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. 28 अप्रैल को पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ इस आयोजन का समापन होगा. आयोजन के दौरान संत मुरारी दास व संत उत्तम जी अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर रहे हैं. दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे शंकरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है. महायज्ञ का संकल्प कन्हैया सिंह, अलीशा सिंह, ओम प्रकाश कुंवर टार्जन व नीलम देवी द्वारा विधिवत लिया गया. वहीं कलश यात्रा में जिला परिषद सदस्य किरण देवी व पंचायत के मुखिया उमेश यादव की उपस्थिति रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन व्यवस्थापक ओम प्रकाश कुंवर टार्जन, पूर्व मुखिया श्यामानंद सिंह, लोकगायक प्रदीप सिंह व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन