वसंत पंचमी महोत्सव 2025 पर पेंटिंग, रंगोली व क्विज का आयोजन

Published at :19 Feb 2025 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
वसंत पंचमी महोत्सव 2025 पर पेंटिंग, रंगोली व क्विज का आयोजन

डीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

विज्ञापन

-21- प्रतिनिधि, अररिया कला संस्कृति सह युवा विभाग बिहार सरकार व जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त रूप से बुधवार को टाउन हॉल अररिया में वसंत पंचमी महोत्सव 2025 का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार व उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर डीइओ संजय कुमार, एसडीओ अनिकेत कुमार, मुख्यालय डीएसपी फखरे आलम सहित जिला कला सह संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे. वसंत पंचमी महोत्सव 2025 के आयोजन पर पेंटिंग, रंगोली व क्विज में भाग लेने आये स्कूली छात्र-छात्रों का जिलाधिकारी द्वारा उत्साहवर्धन किया गया. इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बनाये गये विभिन्न प्रकार के रंगोली व टाउन हॉल अररिया में लगायी गयी पुष्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया. वहीं जिला कला सह संस्कृति पदाधिकारी सान्याल कुमार द्वारा बताया गया कि चित्रकला में प्रथम स्थान साक्षी कुमारी, द्वितीय स्थान तन्नू प्रिया व तृतीय स्थान सजल कुमारी ने प्राप्त किया है. रंगोली समूह में प्रथम स्थान पर गीतांजलि कुमारी, प्रगति कुमारी व खुशी कुमारी रही तो द्वितीय स्थान काजल, साक्षी प्रिया व अनुष्का कुमारी ने प्राप्त किया. वहीं तृतीय स्थान अर्चना, दिलरुबा, शाहिदा सिद्दीका ने प्राप्त किया. इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता (समूह) में प्रथम स्थान पीयूष कुमार, अभिनव कुमार मिश्रा, द्वितीय स्थान मयंक कृष्ण, कुमारी सपना, मो शाहनवाज व तृतीय स्थान पर उम्मे सना, आतिया सरवरी, खुशबू ने प्राप्त किया. निर्णायक मंडल (रंगोली, पेंटिंग) में राजेश कुमार, मृणाल प्रधान, क्विज स्कोरर दारिश राजा, दानियाल राजा शामिल थे. मौके पर संबंधित पदाधिकारी व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन