दो युवकों को पेड़ से बांध कर पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं, आक्रोश

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Mar 2026 6:33 PM

विज्ञापन

जयनगर पंचायत के वार्ड एक में हुई थी घटना

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड क्षेत्र के जयनगर पंचायत के वार्ड एक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने बाइक व मोबाइल छीन लेने की घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद भरगामा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश गहराने लगा है. कुशमौल गांव निवासी रूपेश पासवान ने भरगामा थाना में दिये आवेदन में बताया कि 25 फरवरी की रात वह अशोक कुमार साह के साथ बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जयनगर स्थित यमुना पुल के समीप पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया. आरोप है कि हमलावरों ने अशोक कुमार साह व रूपेश पासवान के साथ जमकर मारपीट की व उनका मोबाइल व बाइक संख्या बीआर 38 एए 8822 छीन लिया. पीड़ित के अनुसार बहादुर दास सहित अन्य लोगों ने दोनों को पकड़कर पास के आम के पेड़ से बांध दिया व पूरी रात बंधक बनाकर रखा. सुबह शोर-शराबा सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों को मुक्त कराया गया. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भरगामा में भर्ती कर इलाज कराया गया. रूपेश पासवान ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपित लाल बहादुर दास का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. घटना के बाद पीड़ित द्वारा थाने में लिखित शिकायत किये जाने के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. बाइक व मोबाइल बरामद नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन