New Train Service: इस रूट पर पहली बार चली ट्रेन, यात्रियों के लिए जल्द शुरू होगी सेवा

Published by :Rani Thakur
Published at :16 Jun 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

New Train Service: बिहार के अररिया-गलगलिया तक पहली बार सीधी ट्रेन सेवा शुरू हो गई है. रेलवे अधिकारियों और सांसद प्रदीप सिंह ने इस रूट का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका उद्घाटन करेंगे.

विज्ञापन

New Train Service: अररिया से गलगलिया तक आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन चलाई गई. सीमांचल के लोगों की यह मांग लंबे समय से चली आ रही थी, जो कि अब पूरी हो गई है. केंद्र सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत इस रेल लाइन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

सफर का किया निरीक्षण

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रेलवे अधिकारियों ने अररिया से गलगलिया तक ट्रेन द्वारा सफर कर इसका निरीक्षण किया. इस मौके पर अररिया के सांसद प्रदीप सिंह भी उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और जल्द ही इसका उद्घाटन भी प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कम होगा खर्च

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नई रेल सेवा से न सिर्फ यात्रा की दूरी कम होगी, बल्कि यात्रियों को पहले की तुलना में काफी कम खर्च में यात्रा करने की सुविधा भी मिलेगी. इससे सीमावर्ती क्षेत्रों में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: 32 घंटे बाद बरामद भाजपा सांसद अशोक यादव का बेटा विभूति, रविवार से था लापता

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन