नेपाल पुलिस ने भारतीय ट्रक को किया जब्त

Updated at : 05 Mar 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
नेपाल पुलिस ने भारतीय ट्रक को किया जब्त

विराटनगर में कस्टम निरीक्षण से गुजर गया था माल लदा ट्रक

विज्ञापन

जोगबनी. नेपाल पुलिस ने हेल्थ सप्लीमेंट व सौंदर्य प्रसाधन ले जा रहे एक भारतीय ट्रक को जब्त किया है. जो विराटनगर सीमा शुल्क विभाग के निरीक्षण में पास हो चुका था. पुलिस ने आयातक अजय राय को निरीक्षण किये गये माल का कम मूल्य बताने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. यह लेनदेन कस्टम एजेंट रोशन यादव की जनक क्लियरिंग कंपनी के माध्यम से किया गया था. यादव ने बताया कि हालांकि माल की जांच के दौरान कोई शिकायत नहीं मिली. उन्होंने उसे कब्जे में लेकर राजस्व विभाग को सौंप दिया. पुलिस ने सोमवार शाम को भारतीय ट्रक को जब्त कर लिया. इस सूचना के आधार पर कि उसमें सीमा शुल्क द्वारा स्वीकृत सीमा से अधिक माल लदा हुआ था. मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि यूपी 87/9181 रजिस्ट्रेशन नंबर वाले एक ट्रक को माल व चालक के साथ विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-18 के आईसीपी रोड से हिरासत में लेकर राजस्व कार्यालय इटहरी को सौंप दिया गया. पुलिस ने बताया कि ट्रक में सीमा शुल्क से अधिक मूल्य का माल होने की सूचना मिलने के बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे ट्रक को क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय की रानी टीम ने कब्जे में लिया. 45 लाख रुपये का माल होने के संदेह में ट्रक को जब्त करने के बाद कस्टम एजेंट यादव ने बताया कि यह माल 25 लाख रुपये का एक व्यक्ति द्वारा आयात किया गया था. पुलिस ने ट्रक व उसके चालक 35 वर्षीय भारतीय नागरिक मोहम्मद असलम को हिरासत में ले लिया है व आगे की जांच के लिए उन्हें राजस्व कार्यालय को सौंप दिया है. एजेंट का दावा है कि मंगलवार को राजस्व जांच कार्यालय इटहरी में प्रस्तुत किया गया माल निरीक्षण में खरा नहीं उतरा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन