ePaper

सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ समापन

Updated at : 25 Dec 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव 2025 का हुआ समापन

प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना, हम सभी का संकल्प

विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने ऑनलाइन किया खिलाड़ियों को संबोधित खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, केवल सीखता है अररिया. जूनियर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कई कार्यक्रम आयोजित कर सांसद खेल महोत्सव 2025 का समापन किया गया. सर्वप्रथम स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के खेल मैदान में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस को सुशासन दिवस रूप में मनाया गया. इसके बाद नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें छोटे छोटे बच्चे कई हिंदी फिल्मी गानों पर थिरकते दिखे तो सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. इसके बाद सांसद खेल महोत्सव में कई खेल प्रतियोगिता के आयोजन में विजेता, उप विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया. कार्यक्रम में खेल, अनुशासन व राष्ट्र निर्माण का संदेश प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया. समापन समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से युवाओं व खिलाड़ियों को संबोधित किया. अपने प्रेरक संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल के मैदान में कोई हारता नहीं, केवल सीखता है. उनके इस संदेश पर उपस्थित खिलाड़ियों व दर्शकों ने जोरदार तालियों से अपना उत्साह व्यक्त किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में देशभर के 290 से अधिक सांसदों की भागीदारी रही है. 01 करोड़ से अधिक युवाओं ने इसमें पंजीकरण कराया. उन्होंने कहा कि खेल का प्रभाव जितना व्यापक होगा, उसका सकारात्मक परिणाम भी उतना ही बड़ा होगा. आज शहरों के साथ-साथ गांवों के युवाओं की भागीदारी से खेल के प्रति सोच में बड़ा बदलाव आया है. प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि अब खेलों में चयन पहचान के आधार पर नहीं, बल्कि प्रतिभा के आधार पर हो रहा है. वहीं सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करना, हम सभी का संकल्प है. उन्होंने विश्वास जताया कि अररिया से खेल की नई व राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाएं उभरेंगी व सांसद खेल महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष निरंतर किया जायेगा. सांसद प्रदीप कुमार सिंह व स्कॉटिश पब्लिक स्कूल के निदेशक अनूप ने समारोह में न केवल खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने व देश का नाम रोशन करने की नई प्रेरणा भी दी. मौके पर नरपतगंज विधायक देवंती यादव, एसपी अंजनी कुमार, स्कॉटिश स्कूल के निदेशक अनूप कुमार, महालक्ष्मी ज्वैलर्स के प्रोपराइटर प्रिंस गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला खेल पदाधिकारी सान्याल कुमार, आपदा पदाधिकारी नवनील कुमार, एसएसबी की दोनों वाहिनियों के डिप्टी कमांडेंट, भाजपा महामंत्री, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, भाजपा जिला मंत्री सुष्मिता ठाकुर, भाजपा नेता राजा मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अकेला, नगर परिषद उपाध्यक्ष गौतम साह सहित अनेक गणमान्य अतिथि व खेलप्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन