धरातल पर उतारी जाएगी मनरेगा

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 Dec 2025 7:29 PM

विज्ञापन

आगामी वित्तीय वर्ष में मनरेगा के कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने व अन्य सरकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार को मनरेगा पीओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया के साथ बैठक की

विज्ञापन

मनरेगा पीओ ने सभी मुखिया, पीटीए व पीआरएस के साथ की बैठक अररिया. आगामी वित्तीय वर्ष में मनरेगा के कार्य को शत प्रतिशत पूरा करने व अन्य सरकारी योजना को धरातल पर उतारने के लिए गुरुवार को मनरेगा पीओ ने प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया के साथ बैठक की. पीओ यशवंत जब स्थानांतरित होकर आए थे तो उस समय विधानसभा चुनाव की तैयारी चल रही थी. ऐसे में वे प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक नहीं कर पाए थे. उनकी पहली बैठक होने के कारण मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रतिनिधि मासूम अंजार व अन्य मुखिया ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत किया. बैठक में कनीय अभियंता रवि कुमार ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारी जाएगी. ताकि लोगों को मनरेगा योजना का लाभ मिल सके. वहीं मासूम अंजार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को 100 दिन का कार्य नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में लोगों के बीच मनरेगा योजना को लेकर भ्रम पैदा हो रहा है. इसलिए लोगों को समय पर रोजगार व भुगतान मिलना चाहिए. मौके पर कनीय अभियंता रवि कुमार, मुखिया माणिक चंद सिंह, मो आसिफ, परवेज आलम, मसुद आलम, पप्पू सिंह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन