सीएम रेखा गुप्ता को विधायक ने दी बधाई

Published at :20 Feb 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता को विधायक ने दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री को विधायक ने दी बधाई

विज्ञापन

-11- प्रतिनिधि, फारबिसगंज फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है. उन्होंने ने कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार विकास की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करते हुए सुरक्षा, सुव्यवस्था व सुशासन के आदर्श मानक स्थापित करेगी. विधायक श्री केसरी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व समस्त मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में दिल्ली का समुचित विकास होगा. मौके पर भागलपुर में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई. सभी पंचायतों में घर-घर आमंत्रण पत्र देने की बात कही गयी.

……

दिल्ली की मुख्यमंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

जोकीहाट. दिल्ली में भाजपा की रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है. जोकीहाट भाजपा मंडल अध्यक्ष अजयनंद ठाकुर, बागनगर मंडल अध्यक्ष संतोष मंडल ने दिल्ली के नये मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य मंत्रियों को बधाई दी है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा सत्ता में लौटी है. इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व को जाता है. केजरीवाल ने दिल्ली को नर्क बना दिया है. मतदाताओं ने फ्री बिजली पानी के प्रलोभन से सुरक्षित दिल्ली के लिये भाजपा को सत्ता सौपी है. स्वच्छ, सुरक्षित व विकसित दिल्ली बनाने का सपना भाजपा पूरा करेगी. बधाई देने वालों में दभड़ा पंचायत के मुखिया रविंद्र मंडल, महलगांव मुखिया संजय यादव, याकूब, शाहनवाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेकानंद साह, श्रेयस साहा, कामदेव मंडल, राजू पासवान, नारायण ठाकुर, बटेश्वर शर्मा आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन