श्रीराम शोभायात्रा को भव्य रूप में मनाने को लेकर लिया निर्णय

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 24 Mar 2026 7:11 PM

विज्ञापन

आगामी दो अप्रैल 2026 को कुर्साकांटा में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

हनुमान जयंती की तैयारी को लेकर हुई बैठक

कुर्साकांटा. आगामी दो अप्रैल 2026 को कुर्साकांटा में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य श्रीराम शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसकी तैयारी को लेकर सोमवार की संध्या प्रखंड मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता करवा जिप प्रतिनिधि विकास प्रसाद साह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार हनुमान जयंती के अवसर पर निकलने वाली श्रीराम शोभायात्रा को भव्य रूप में मनाए जाने को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. बैठक में श्रीराम शोभायात्रा में पांच हजार लोगों को सम्मिलित करने का निर्णय लिया गया है. इसे लेकर एक अप्रैल को स्थानीय हनुमान मंदकर में एकदवान पंडित की उपस्थिति में श्रीरामचरित मानस पाठ कराया जाएगा. यह शोभायात्रा पूर्व के मार्ग होकर ही निकाली जायेगी. दोपहर दो बजे निकलने वाली यह धार्मिक जुलूस दुर्गा स्थान से कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर मरातीपुर, पुनः दुर्गा स्थान चौक होकर मुख्य चौक, स्टैंड चौक, हाई स्कूल मोड़ होते हुए हत्ता चौक स्थित मा दुर्गा मंदिर तक जायेगी. वहां से उसी मार्ग होकर दुर्गा स्थान वापस आयेगी. जहां महाप्रसाद के भंडारा का आयोजन होगा.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन