43 केंद्रों पर शांतिपूर्वक चल रही मैट्रिक परीक्षा

Exif_JPEG_420
परीक्षा केंद्र पर चाक-चौबंद है सुरक्षा व्यवस्था
मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में 273 व दूसरी पाली में 315 परीक्षार्थी अनुपस्थित -14-प्रतिनिधि, अररिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2025 के तीसरे दिन जिले के 43 केंद्रों पर परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम अनुसार प्रथम पाली में 14978 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 273 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. इसी प्रकार द्वितीय पाली में 14900 उपस्थित व 315 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे. परीक्षा अवधि में सभी केंद्राधीक्षक, स्टेटिक दंडाधिकारी, महिला स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्तीदल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी पुलिस पदाधिकारी एवं परीक्षा से सम्बद्ध सभी पदाधिकारी सक्रिय रहे. मालूम हो कि वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2025 दिनांक 17.02.2025 से प्रारंभ है, जो दिनांक 25.02.2025 तक संचालित होगी. प्रथम पाली की परीक्षा 09:30 बजे पूर्वाह्न से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक चलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










