श्मशान घाट व कब्रिस्तान का समुचित रख-रखाव को करें सुनिश्चित

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 25 Mar 2026 7:32 PM

विज्ञापन

प्रखंड सभा भवन में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

विज्ञापन

जोकीहाट. प्रखंड सभा भवन में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. ग्राम पंचायतों में सरकारी भूमि पर स्थित मोक्षधाम, शवदाह गृह, श्मशान घाट व कब्रिस्तान के संचालन, रख-रखाव व मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर आयोजित प्रशिक्षण की अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुमन सोरेन ने की. इस दौरान जोकीहाट प्रखंड के कई पंचायतों के वार्ड सदस्य व पंच उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के दौरान वार्ड सदस्यों व पंचों को बताया गया कि उनके ग्राम क्षेत्र के अधीनस्थ सरकारी भूमि पर स्थित मोक्षधाम, शवदाह गृह, श्मशान घाट व कब्रिस्तान का बेहतर ढंग से संचालन व रख-रखाव सुनिश्चित किया जाये. मौके पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिया कि संबंधित स्थलों की साफ-सफाई, रख-रखाव व व्यवस्थाओं को नियमित रूप से बेहतर बनाना सुनिश्चित करें. प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर मोक्षधाम, शवदाह गृह, श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान के संचालन एवं रख-रखाव व्यवस्था को सुदृढ़ करना है. कार्यक्रम में वार्ड सदस्य, वार्ड पंच, पंचायत सचिव व सभी कार्यपालक सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन